फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid: भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया के घर पैसे गिनने वाली मशीनें लेकर पहुंची टीम, अलमारियों के ताले तुड़वाए

Thu, 13 Feb 2025 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

जम्मू कश्मीर में एंटी नारकोटिक्स के एक मामले में ईडी की टीम भाटिया के घर पहुंची हैं। टीम ने मकान की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब चार गाड़ियों में सुबह नौ बजे टीम पानीपत पहुंची।
विज्ञापन
पानीपत में भाजपा नेता के घर ईडी की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया के घर ईडी की रेड पड़ी है। जम्मू कश्मीर में एंटी नारकोटिक्स के एक मामले में ईडी की टीम भाटिया के घर पहुंची हैं। टीम ने मकान की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब चार गाड़ियों में सुबह नौ बजे टीम पानीपत पहुंची। टीम पैसे गिनने वाली दो मशीन लेकर गई है। नीतिसेन के बेटे नवीन भाटिया नगर निगम में मेयर की टिकट के दावेदार हैं।

विज्ञापन


टीम ने जांच के लिए चाबी वाले को बुलवाया और अलमारी का ताला तुड़वाया गया। घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों की भी बारी बारी जांच की जा रही है। गाड़ी की डिक्की के साथ अंदर से भी जांच की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें