फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाओ, संजय कॉलोनी में गूंजा शिक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अबकी बार 10000 पार मिशन को गति देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने संजय कॉलोनी में विशेष शिक्षा रथ जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ।
विज्ञापन

डीईओ राकेश बूरा ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों की उपलब्धियों, आधुनिक सुविधाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने बच्चों का दाखिला नजदीकी सरकारी स्कूलों में करवाने की आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी एमबीबीएस, आईआईटी, इंजीनियरिंग, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणित में मजबूत पकड़ रखने वाले विद्यार्थी भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं में बेहतर सफलता प्राप्त करते हैं। अभियान के दौरान कॉलोनीवासियों को मिशन बुनियाद, सुपर-100 और अन्य छात्रहित योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर संदीप रत्तेवाल, डीओसी हरि ओम, मुख्याध्यापिका पूनम शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें