फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चालक पर स्प्रे कर लूटी ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 40 में कथित किन्नरों ने एक ई- रिक्शा चालक पर बेहोशी का स्प्रे कर उसकी ई- रिक्शा लूट ली। ई- रिक्शा चालक के सिर पर डंडे से हमला भी किया। इसके बाद उसको झाड़ियों में फेंक दिया गया। आरोपी, ई- रिक्शा को संजय चौक से बुक कर यहां लाए थे। अब ई- रिक्शा चालक ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी है। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीवर्स कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह पेशे से ई- रिक्शा चालक है। वह 30 अक्तूबर की दोपहर को संजय चौक के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी वक्त उसके पास तीन कथित किन्नर आए। उन्होंने उसकी ई- रिक्शा को सेक्टर 40 के लिए बुक किया। वह ई- रिक्शा में बैठे हुए किसी से लगातार कॉल पर बात कर रहे थे। जब वह सेक्टर 40 में पहुंचा तो वहां पहले से चार व्यक्ति खड़े थे। वह उत्तर प्रदेश की बोली में एक दूसरे से बात कर रहे थे। उन्होंने अचानक उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। उसके चेहरे पर बेहोश का स्प्रे छिड़का गया। उधर आरोपी उसकी ई- रिक्शा को एक कैंटर में डालकर ले गए। उसको झाड़ियों में फेंंक दिया गया। उसको अगले दिन होश आया तो उसकी जेब से 800 रुपये भी चोरी मिले। वह किसी तरह से घर पहुंचा और आपबीती सुनाई। अब उसने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें