फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑड-ईवन लागू होने पर ई-रिक्शा चालकों ने दोगुना किया किराया

Fri, 05 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जीटी रोड टोल प्लाजा पर खड़ी ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ऑड-ईवन लागू होने के बाद ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने किराया दोगुना कर दिया है। जीटी रोड टोल से शहर का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है। ऐसे में यात्रियों की जेब हल्की होने लगी है। वहीं कुटानी रोड पर वर्मा चौक के पास ई-रिक्शा चालकों ने विरोध हंगामा किया। ई-रिक्शा चालकों ने ऑड-ईवन को खत्म करने करने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी है।
उधर, शहर में ऑड-ईवन शहर को जाम से मुक्त करने के लिए सोमवार को ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया गया था। जिसका पहले दिन से ही ऑटो और ई-रिक्शा चालक विरोध कर रहे हैं। अब ऑटो चालकों ने विरोध में आकर किराया बढ़ा दिया है। कुछ ऑटो चालकों ने सवारी से 10 रुपये के स्थान पर 20 रुपये किराया वसूल किया है। जिससे सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री राज ने बताया कि उससे टोल प्लाजा से शहर तक 20 रुपये लिए। पहले 10 रुपये लिए जहाते थे। ऑटो चालकों का कहना है कि जब उनके कमाई के दिन आधे कर दिए गए हैं तो दो गुणा किराया वसूल कर खर्च पूरे करेंगे। हालांकि, यूनियन के प्रधान नरेश डाहर का का कहना है कि अभी यूनियन क ओर से ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया। कुछ ऑटो चालकों ने खुद ही यह फैसला लिया होगा। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में अधिकारियों से मुलाकात कर इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी
उधर, वीरवार को ई-रिक्शा चालकों ने ऑड-ईवन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वर्मा चौक कुटानी रोड पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शहर प्रशासन शहर में जाम के कारण ऑड-ईवन की बात कर रहा है। लेकिन, केवल ऑटो ई-रिक्शा पर लागू करने से इसका फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक दिन काम बंद कर और एक दिन काम कर उनके खर्च भी पूरे नहीं हो रहे हैं। जिस कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करेंगे। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा।

जीटी रोड टोल प्लाजा पर खड़ी ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें