पानीपत। मिसेज पानीपत-2025 की विजेता डॉ. मीनल मेहंदीरत्ता ने मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया-2025 की पहली क्वीन विनर का खिताब जीता है। सुप्रीमेसी पेजेंट का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ में हयात एजेंसी के होटल में 31 अगस्त को हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं ने अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
सुप्रीमेसी टेलेंटस की संस्थापिका आशिमा शर्मा ने कहा कि सुप्रीमेसी पेजेंट-2025 का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ के हयात एजेंसी के होटल में हुआ। शो का नृत्य संयोजन सुप्रीत कौर ने किया। शो में प्रस्तुतकर्ता शो बिज रियलिटी व आर्यन ग्रुप रहा। शो का संचालन आईओसी एवं अविद शोट्स, ईजी लाइफ, जसनीर, कोका कोला, कमल टैक्सटाइल, रॉयल अटायर, ग्लैमर ग्रेस, पीएमटी मॉडलिंग एकेडमी और फिनिशिंग स्कूल ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। डॉ. मीनल अब ब्रांड अंबेसेडर बनकर पर्यटन प्रोत्साहन, सामाजिक कार्य एवं संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगी। मूलरूप से अलवर ( राजस्थान ) की रहने वाली डॉ. मीनल हाल में पानीपत एनएफएल में रह रही है। डॉ. मीनल के पति प्रदीप नारवानी एनएफएल में कार्यरत हैं।