फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में खाली दौड़ी ई-बस, यात्रियों ने नही दिखाई दिलचस्पी

Sat, 30 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ई बसों में बंद पड़ी रूट दर्शाने वाली एलईडी। संवाद - फोटो : Department
विज्ञापन
पानीपत। ई-बसों को शहर में ही पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में चालक खाली बसों को लेकर सड़कों पर घुमा रहे हैं। कई रूट पर ई-बस को ऑटो से भी कम सवारी मिली। ऐसे में पहले दिन बस घाटे में चली। इन बसों को पुराना बस स्टैंड स्थित ई-डिपो से वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी देकर रवाना किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह छह बजे बसाें को निर्धारित रूटों पर चलाया गया। इस दौरान लगभग हर रूटों पर ई-बसें खाली ही दौड़ती नजर आई। साथ ही कई रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को राहत भी मिली है और कई बसों में रूटों को दर्शाने वाली एलईडी भी बंद नजर आई। ई-बसों में किराया की मात्रा ज्यादा होने के चलते यात्रियों का यात्रा के लिए रुझान नहीं बन पा रहा है। जहां रोडवेज बसों और अन्य वाहनों में यात्रियाें को 20 रुपये में उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं यात्रियों को इसी यात्रा के लिए 15 से 20 और कई जगह तो 30 रुपये अतिरिक्त देकर बसों में यात्रा करनी पड़ रही है।
पड़ताल के दौरान शुक्रवार को देखा गया कि सुबह ही संबंधित रूटों पर बसों को चलाया गया लेकिन यात्रियों की कमी के कारण ई-बसें खाली ही सड़कों पर दौड़ती नजर आई है। साथ ही नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा पर जाने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर यात्रियों को राहत मिली है। इससे पहले केवल पांच ई-बसों का संचालन किया जा रहा था। इससे यात्रियों को बसों में भीड़ में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

किसी निजी कार्य के लिए सोनीपत जाना था। पुराना बस स्टैंड स्थित ई-डिपो से ई-बस में सवार हुए। बसों में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं दी गई है, लेकिन बसों में किराया अधिक होने के चलते कम यात्री ही बसों में यात्रा कर रहे हैं। -सचिन
ई-बसों में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। तपती गर्मी में ई-बसें एक नई सौगात के रूप में शहरवासियों को मिली है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। साथ ही यात्रा के दौरान ई-बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। -विशाल
जिले में विभिन्न रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पहले दिन बसों में देखी गई खामियों को पूरा कराया जाएगा। -विक्रम कांबोज महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन

ई बसों में बंद पड़ी रूट दर्शाने वाली एलईडी। संवाद- फोटो : Department

ई बसों में बंद पड़ी रूट दर्शाने वाली एलईडी। संवाद- फोटो : Department

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें