फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ई-बसें बीच में ही हो रहीं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पुराना बस स्टैंड स्थित ई-डिपो में ई-बसोंं में आ रही तकनीकी खराबी का पता नहीं चल पा रहा है। इसमें ई-बसों में मुख्य रूप से बैटरी की समस्या बताई जा रही है। ई-डिपो की 45 ई-बसों में से पांच से सात ई-बसें बीच रास्तों में खराब हो चुकी है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चालक द्वारा कई घंटों की मशक्कत के बाद भी बसों का मरम्मत कार्य नहीं हो पाता है। इसके बाद उन्हें ई-डिपो में बनी कार्यशाला में मरम्मत के लिए लाया जाता है। यात्रियों को कई घंटों के इंतजार के बाद अन्य बसों में सवार होकर अपने गंतव्य पर जाना पड़ता है। यात्री विकास, कृष्ण और बलराम ने बताया कि करीब तीन महीने पहले आई ई-बसोंं में दिक्कत आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ई-डिपो में आई 45 ई-बसोंं में से पांच से सात ई-बसें बीच रास्तों में खराब हो चुकी है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए रोडवेज अधिकारियों को जल्द कोई ठोस समाधान करने की मांग की है। इससे यात्रियाें को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

बैटरी में तकनीकी खराबी बन रही मुख्य कारण : ई-बसों में लगी बैटरी में तकनीकी खराबी आना इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-डिपो में बनी कार्यशाला में ई-बसोंं की मरम्मत में कई दिनों का समय लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें