फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डाई उद्यमी करेंगे सरकार से एसटीपी के पानी की मांग, देंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत डायर्स एसोसिएशन की शुक्रवार रात को गोहाना रोड के पास निजी होटल में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने की। बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। यहां सर्वसम्मति से प्रवीण मितल को उप प्रधान, भारत बांगा को सचिव, मनीष नंदवानी को सहसचिव व अंकुर गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भीम राणा को उनके आठ साल के कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में सरकार से एसटीपी के पानी की मांग को लेकर पंचकूला में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निदेशक को ज्ञापन देने पर सहमति बनी। यहां उद्यमियों ने बैठक में सरकार से कॉमन बॉयलर व जेडएलडी प्रोजेक्ट को पास करने की भी अपील की। नगर निगम की ओर से दो पार्क मिलने पर उद्यमियों ने यहां प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

बैठक में डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने कहा कि उनका एक दल जल्द डायर्स की मांगों को लेकर अधिकारियों से मिलेगा। वो लंबे समय से एसडीपी के पानी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में वो मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। अब वो जल्द पंचकूला में अधिकारियों से भी मिलेंगे। कुछ उद्यमियों के पास पानी की आपूर्ति नहीं हो रही लेकिन उनके पास बिल आ रहे हैं। ये भी बड़ी समस्या है इसका भी समाधान कराने का प्रयास होगा। सरकार कॉमन बॉयलर को हरी झंडी दे चुकी है लेकिन कई स्तरों पर ये काम रुका हुआ है। वो सरकार से जल्द इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनको नगर निगम की ओर से सेक्टर 29 पार्ट टू में दो पार्क मिल चुके हैं। एक पार्क कृष्णा गार्डन के पास बनाया जाएगा। बैठक में उद्यमियों ने सरकार से अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र बनाने की मांग की है ताकि आगजनी की घटनाओं पर समय पर काबू पाया जा सके। बैठक में पूर्व अध्यक्ष भीम राणा ने उद्यमियों से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने उद्यमियों को जेनरेटर का प्रयोग न करने पर भी चेताया है। बैठक में डायर्स एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें