फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आधी स्ट्रीट लाइटें बंद, बैठक में नहीं पहुंचे इलेक्टि्रशियन, तीन निलंबित

Wed, 27 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
शहर में बंद हाई मास्ट लाइट। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा और इसके बाद भी शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज स्ट्रीट लाइटों का हाल जानने रात को शहर में उतरे।
उन्होंने असंध रोड, मॉडल टाउन, सेक्टर-11-12 और 13-17 समेत कई स्थानों का दौरा किया। जहां अधिकतर हाई मास्ट लाइट बंद मिलीं और वहीं स्ट्रीट लाइट आंधी बंद थी। निगम आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया और सोमवार सुबह इलेक्टि्रकल विंग की बैठक बुलाई। शहर में करीब 45 हजार स्ट्रीट लाइटें व 100 हाई मास्ट लाइटें हैं।
विज्ञापन

एक्सईएन गोपाल कलावत और सुमित के साथ इलेक्टि्रकल विंग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में 41 में से 36 इलेक्टि्रशियन पहुंचे।
पांच में से दो ने बैठक में न आने का कारण बताया। तीन बुलाने के बाद भी बैठक में नहीं शामिल हुए। उन्होंने बैठक में न आने का कारण भी स्पष्ट नहीं किया। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इलेक्टि्रशियन विकास, राजेश और प्रीतम को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें