फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तस्करी करते रेत भरे डंपर को किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना नदी के अंदर रेत तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सनौली थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने रेत से भरे एक डंपर को गढ़ी बैसक-राणा माजरा गांव से जब्त की है। पुलिस को आने की सूचना मिलने पर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस टीम सहित रेत से भरे एक ट्रैक्टर के डंपर को यमुना के पास से गढ़ी बैसक-राणा माजरा के पास से पकड़ा है। पुलिस ने रेत से भरे डंपर को जब्त कर खनन विभाग की टीम को सौंप दिया है। प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यमुना नदी के अंदर रेत व पशु तस्करी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। पुलिस दिन रात गश्त पर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें