फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीएसपी के रीडर पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप, मंत्री ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- समाधान शिविर में महिला ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से की शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के जनता समाधान शिविर में एक महिला ने डीएसपी के रीडर पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया। शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और डीएसपी के रीडर को दरबार में तलब किया। उनको व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी। वहीं रीडर ने महिला के आरोपों को निराधार बताया।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वीरवार को सुबह नौ बजे जनता समाधान शिविर शुरू किया। उन्होंने यहां दोपहर बाद दो बजे तक लोगों की समस्या सुनी। उनके सामने करीब 125 लोगों ने अपनी शिकायत रखी। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को फोन कर इनके समाधान के आदेश दिए। एक महिला ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक डीएसपी के रीडर से एक मामले में कार्रवाई के लिए मिले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रीडर ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और उल्टा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शिक्षा मंत्री ने डीएसपी के रीडर को बुलाया। इसके चलते काफी देर तक महिला और रीडर में मंत्री के सामने आरोप प्रत्यारोप चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई का उठाया मुद्दा
वहीं डाहर गांव की ग्राम पंचायत के पंचों ने शिक्षा मंत्री के सामने पेश होकर गांव में सफाई न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के रात्रि ठहराव में इस समस्या को रख चुके हैं। इसका अब तक समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते गांव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा मंत्री ने उपायुक्त से बात की और शिकायत पर उचित कार्रवाई करने की कही। वहीं दर्जनों लोगों ने बिजली व पानी से संबंधित शिकायत मंत्री के सामने रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें