फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट्स आइटम्स ने डाली बाजार में जान

Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन आते ही ड्राई फ्रूट्स दुकानों में सजकर तैयार हो गया है। पैंकिंग में दिखाई देने वाला ड्राई फ्रूट गिफ्ट के रूप में आ गया है। दुकानदारों ने भी मिठाई के अलावा ड्राई फ्रूट्स को पेश करना शुरू कर दिया है। लोगों ने भी अब से पहले इनको पसंद करना शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि यह सब बाजार की डिमांड को देखते हुए क्रिएटिविटी के तहत किया गया है।
विज्ञापन

त्योहार शुरू होते ही बाजार में चारों तरफ तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। ऐसे में ड्राई फ्रूट दुकानदार कैसे पीछे रह सकते हैं। इन दुकानदारों ने ड्राई फ्रूट्स की पैकिंग कर सजाना शुरू कर दिया है। इंसार बाजार स्थित अघी स्टोर संचालक ने बताया कि पिछले एक साल से लगभग सभी ड्राई फ्रूट्स के दाम स्थिर हैं। इसीलिए इनकी तरफ उपभोक्ताओं का रूझान अधिक बढ़ा है। वहीं हलवाई अट्टा स्थित जैन प्रोविजन स्टोर के संचालक ने बताया कि ड्राई फ्रूट्स की छोटी व आकर्षक पैकिंग हैं। ये सब लोगों को पसंद भी आते हैं और उनकी मांग लगातार बढ़ती जाती है।

ड्राई फ्रूट्स के रेट
काजू 640 से 960 तक
किशमिश 215 से 800 रुपये
बादाम 820 से 3 हजार रुपये
खुरमानी 400 से 800 रुपये
अखरोट 440 से 560 रुपये
पिस्ता 1000 से 1200 रुपये
बाजार में नए ड्राइफ्रूट्स आइट्म्स
 अखरोट लड्डू 1200 रुपये
बादाम दाली चीनी 1200 रुपये
कॉफी बादाम 1200 रुपये
बादाम जेम्स 560 रुपये
अखरोट हाफ गिरी 1200 से 1400 रुपये
खुरमानी जंबो 800 रुपये
काजू मसाला 960 रुपये
काजू पाइन एप्पल 960 रुपये
स्वीट इलाची 1200 रुपये

मिस्री के भी आए फ्लेवर
डाई फ्रूट्स के साथ विशेष तौर पर बिकने वाली मिस्री में भी बाजार के रूझान को देखते हुए फ्लेवर आ गए हैं। रोज फ्लेवर मिस्री, पाइनेपल, मंगों मिस्री की भी इस समय बाजार में खूब मांग है। त्यौहारी सीजन के दौरान यह मिस्री 100 ग्राम के पैकेट्स में 30 रुपये के हिसाब से बेची जा रही है।
विज्ञापन


फ्रूट्स के स्लाइस भी कराए गए उपलब्ध
ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ त्योहारी सीजन के दौरान फ्रूट्स के स्लाइस भी इस समय बाजार में उपलब्ध हैं। लजीज होने के साथ-साथ यह बेहद आकर्षक भी लगते हैं। पीपता, कीवी, मिक्स फ्रूट्स को पेठे की मिठाई के तर्ज पर तैयार करके बेचा जा रहा है। यह ड्राइफ्रूट्स के भाव बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। एक तो यह पौष्टिक हैं दूसरे लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं।
पपाया फ्रूट 770 रुपये
मिक्स फ्रूट्स 720 रुपये
फ्रूट कीवी 640 रुपये
मंगो स्लाइस 720 रुपये
ऑरेंज स्लाइस 800 रुपये
फ्रूट पाइनेपल 720 रुपये

गिफ्ट्स आइट्म में इस रेट पर उपलब्ध हैं ड्राई फ्रूट्स
काजू, किशमिश, बादाम की 300 ग्राम की शानदार गिफ्ट पैकिंग 250 से 300 रुपये में उपलब्ध हैं। 200 ग्राम की पैकिंग 200 रुपये से 250 तक उपलब्ध हैं। इसी तरह काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता व केसर बादाम की 500 ग्राम की गिफ्ट पैकिंग 550 से 650 तक मार्केट में मुहैया कराई गई है। अच्छे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बड़ी गिफ्ट पैकिंग 2100 रुपये से 21 हजार रुपये तक की बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें तीन हजार रुपये प्रति किलोग्राम वाले मामरा गिरी बादाम सहित करीब 10 से 15 किलोग्राम तक का वजनी मेवे डाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें