फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पड़ोसियों ने घर में घुस दंपती और बेटी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फरीदपुर में नशे में धुत तीन पड़ोसी दंपती के घर में घुस आए। उनके और उनकी बेटी के साथ गालीगलौच और मारपीट की। पीड़ितों ने 1091 पर कॉल कर मदद मांगी। उनका आरोप है कि पुलिस मौके पहुंची, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अगले दिन पड़ोसी फिर आए और पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने लिखित शिकायत देकर तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फरीदपुर निवासी मंजीत कौर ने बताया कि आठ अक्तूबर को शाम करीब आठ बजे वह और उसके पति जसवंत सिंह बाहर और बेटी घर पर थी। उनके पड़ोसी मिंटू, परमजीत और काकू छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। बेटी छत पर गई तो दीवार कूदकर उनकी छत पर आ गए। बेटी ने उन्हें जाने के लिए कहा कि पड़ोसियों ने उसे साथ गालीगलौच की। इस दौरान वे भी घर आ गए। तीनों युवक छत से नीचे घर पर आ गए और उनके साथ हाथापाई करनी शुरू दी। 1091 पर फोन कर मदद के लिए गुहार लगाई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को नशे में धुत होने की बात कहरक सुबह बात करने की बात कही। इसके बाद नौ अक्तूबर सुबह आठ बजे रणजीत, मिंटू और परमजीत आए और पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर 13-17 पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें