फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत समेत तीन जिलों के मादक पदार्थ को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत, करनाल व कैथल पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों से बरामद हुए मादक पदार्थ को वीरवार को करनाल के बजीदा गांव में एमएस हाट सुप्रीम वेस्टेक प्राइवेट लिमिटेड में नष्ट किया। आईजी शिबास कविराज ने इस कार्रवाई के लिए एक चार सदस्यीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी बनाई थी। जिसमें उनके अलावा पानीपत एसपी लोकेंद्र सिंह, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया व कैथल एसपी राजेश कालिया शामिल रहे।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पानीपत के 112 मुकदमों के 318.841 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किया। जिसमें 239.124 किलोग्राम गांजा पत्ती, 56.370 किलोग्राम पोपी हस्क, 16.905 किलोग्राम चरस, 58 ग्राम स्मैक, 67 ग्राम हेरोइन, 6.315 किलोग्राम अफीम, 5920 नशीले इंजेक्शन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें