फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में बिक रहा नशा विधायक को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। शहर में खुलेआम शराब व सूखा नशा बेचा जा रहा है। जिस पर प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
ये शिकायत वार्ड-8 से पार्षद विनोद वाल्मीकि ने विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रतिनिधि शारीक को दी। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में कुछ लोग सूखा नशा बेच रहे हैं। जगह-जगह गांजा पत्ती, सुल्फा और चिट्टा बिक रहा है। जिसकी शिकायत सीएम तक भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। बल्कि लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं।
विज्ञापन

नशे के धंधे में कुछ प्रभावशाली व तथाकथित समाज सेवियों के संरक्षण में किया जा रहा है। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने पार्षद के आरोपों के बाद बताया कि अनाज मंडी में एंटी नारकोटिक्स की टीम है। नशे से संबंधित होने वाले अपराध को रोकने के लिए टीम तैनात है। इसकी जांच की जाएगी तथा नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें