जीटी रोड पर बैंक से पैसे निकालने गए बुजुर्ग से दो बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर 34 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने बैग में रुमाल में लपेटकर दो लाख रुपये डाले और उसके पैसे लेकर फरार हो गए। जब उसने रुमाल खोला तो उसमें कागज के टुकड़े मिले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सतीराम( 50 ) पुत्र सहदेव निवासी आठ मरला ने बताया कि उसने शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक से 34 हजार रुपये निकलवाने के लिए गया था, जब काउंटर से स्लिप भरने लगा तो दो युवक आए और पास में खड़े हो गए, जिसके बाद उन्होंने खुद फार्म भरने की जिद्द की। जब वह फार्म भरकर खाते से 34 हजार रुपये निकलवाए और वह बैंच पर बैठ गया। वह दो युवक फिर एक बार उसके पास आकर बैठ गए। जब वह उठकर बैंक से बाहर निकलने लगे तो एक युवक ने कंधे पर हाथ रखा और दूसरे ने कुछ सुंघा दिया। वह पूरी तरह से नशे में हो गया। दोनों आरोपियों ने बैग में सामान रखकर कहा कि इसमें दो लाख रुपये और ये पैसे हमें दे दो हम, कुछ देर में आ रहे है, ऐसा कहकर दोनों बदमाश मुझे बैंच पर बिठा कर वहां से चले गए। दो घंटे इंतजार के बाद भी वह नहीं आए। जब उसे पूरी तरह से होश आया और आरोपियों द्वारा बैग में रखे गए पैसे चेक किए तो रुमाल के अंदर कागज के टुकड़े मिले। उसके बाद पीड़ित ने किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।