फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा तस्कर को 9.75 ग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने वीरवार शाम को समालखा की राजीव कॉलोनी में एक युवक को 9.75 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डिडवाड़ी गांव के अंकुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सुभाष ने बताया कि उनकी टीम बुधवार देर रात गश्त के दौरान अनाज मंडी के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि डिडवाड़ी निवासी अंकुर मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है।
अंकुर मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए राजीव कॉलोनी में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसके लोवर की जेब से पॉलीथिन में हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 9.75 ग्राम पाया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है।
विज्ञापन

अपनी नशे की लत पूरी करने व शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के लिए तीन दिन पहले पंजाब के मुक्तसर में एक युवक से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन का खुद नशा कर लिया और कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। वह बाकी हेरोइन बेचने के लिए राजीव कॉलोनी में ग्राहक की तलाश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें