फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंबाला से दिल्ली जा रहे वाहन चालक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर सोमवार को समालखा क्षेत्र के पट्टीकल्याणा पुल पर अंबाला से दिल्ली जा रहे टाटा 407 की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में टाटा 407 वाहन चालक अनुराग 25 की मौत हो गई। अनुराग को रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार को उनकी मौत हो गई।यूपी के बलरामपुर जिला निवासी हरिकेश बहादुर ने बताया कि उनका बेटा अनुराग टाटा-407 गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन

सोमवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पट्टीकल्याणा पुल के पास अनुराग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अनुराग घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। मंगलवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें