फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रेन नंबर-1 का बबैल नाके के नजदीक किया जाएगा निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में ड्रेन नंबर-1 का निर्माण कार्य बबैल नाके से आगे पूरा किया जाएगा। इससे पूरी ड्रेन बाईपास के रूप में प्रयोग लाया जाएगा। इसके साथ जीटी रोड पर मच्छरौली गांव के नजदीक कट खोला जाएगा।
विज्ञापन

इसका फैसला जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में शुक्रवार को किया जाएगा। बैठक जिला सचिवालय के सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सड़क चौड़ीकरण, दुर्घटनाओं में कमी, नॉइस बैरियर, ड्रेनेज व्यवस्था और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। शहरी विधायक प्रमोद विज ने ड्रेन न 1, रेलवे अंडरपास का अपडेट लिया और अधिकारियों को रूचि लेकर तीव्रता से कार्य करने के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि अधिकारी समय सीमा में कार्य पूरा करें। ड्रेन नंबर-1 को 25 जून तक पूरा किया जाएं।
उपायुक्त ने बारिश से पहले सड़कों के गड्ढे भरना और नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मच्छरौली कट को खुलवाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर में जीटी रोड, गोहाना रोड, जाटल रोड और असंध रोड फ्लाईओवर पर नॉइस बैरियर लगाने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में एनएच-44 के चौड़ीकरण के कार्य को गति देने पर भी विशेष बल दिया। बरसत रोड बाईपास निर्माण परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा की। खादी आश्रम से ड्रेन नंबर-1 तक ड्रेन लाइन निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के कार्य पर जोर दिया। साथ ही प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण पर चर्चा की। एनएचएआई प्रतिनिधि ने रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजने का दावा किया। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ट्रैफिक प्रवर्तन और जागरूकता अभियान लगातार चल रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन

इस मौके पर निगम आयुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी सुरेश सैनी, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा व चीफ इंजीनियर रमेश बागड़ी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें