फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फोन छीनकर खाते से निकाले 1.26 लाख

Sat, 23 May 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। बुरा नाम के युवक ने भापरा गांव की महिला कमलेश का फोन छीनकर उसके खाते से 1.26 लाख रुपये निकाल लिए। समालखा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भापरा गांव की कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली हैं और समालखा में कपूर फैक्टरी में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि बुरा के नाम के व्यक्ति से पहचान थी।
वह मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और भापरा गांव में रहता था। उसने उनसे फोन छीन लिया और खाते से 1.26 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बुरा से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे लौटाने से मना कर दिया। वह बैंक गईं तो देखा कि खाता खाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें