फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाला निर्माण का काम अधूरा, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर जिला सचिवालय के सामने नाला निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य होने के कारण हल्की सी बारिश में ही सर्विस लेन पर पानी जमा हो जाता है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही ही आर्य क्रिकेट मैदान के सामने सर्विस रोड पिछले काफी समय से निर्माणाधीन है। जहां पर बारिश का पानी जमा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काफी समय से जिला सचिवालय के सामने जीटी रोड के दोनों ओर सर्विस लाइन और नाला निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन, ठेकेदार ने निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया। रविवार सुबह को ही हल्की सी बारिश में ही कीचड़ हो गया। जिससे राहगीरों को दिक्कत हुई। निगम अधिकारियोंं द्वारा जल्द ही निर्माणाधीन रोड को पुरा करने के निर्देश दिए गए है लेकिन कोई सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-
मैदान के सामने भी नहीं हुआ सड़क का निर्माण
जीटी रोड पर ही आर्य क्रिकेट मैदान के सामने भी सर्विस रोड काफी समय से टूटी हुई है। मैदान में प्रतिदिन काफी संख्या में खिलाड़ी मैदान में क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं। उन्हें निर्माणाधीन सर्विस रोड के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। वह कई बार निगम अधिकारियों को समस्या को लेकर अवगत करा चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिससे लोगोंं को परेशानी हो रही है। लोगोंं ने जल्द समस्या का कोई समाधान करने की बात कही। जिससे अन्य लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेयर कोमल सैनी का कहना है कि सर्विस रोड और नाला निर्माण के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें