फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिलाओं समेत सात आरोपियों ने मिलकर दो बहनों पर किया डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी में तीन पुरुष और चार महिलाओं ने मिलकर दो बहनों के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी दोनों बहनों को घर के अंदर से घसीटते हुए बाहर लेकर आए और गली में सबके सामने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी आधे तोले के सोने के कुंडल भी छीनकर ले गए। किला थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी कमरजहां ने बताया कि वह 18 जुलाई को दोपहर डेढ बजे अपनी छोटी बहन समरजहां के साथ घर पर बैठी थी। इसी बीच इमरान, सन्नी, शबाना समेत सात आरोपी उसके घर में जबरदस्ती घुस आए। आते ही छोटी बहन समरजहां को थप्पड़ और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह बीचबचाव करने गई तो आरोपियों ने उसके पेट में लात मारी, जिससे उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। आरोपी दोनों बहनों को घसीटते हुए मारपीट कर घर से बाहर ले गए। बाहर सबके सामने पीटा। इस दौरान कानों के कुंडल छीनकर वाहनों पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें