माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले के मास्टर प्लान-2041 ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे वीरवार को जिला स्तरीय कमेटी के सामने रखा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से इस पर आपत्ति मांगी। इसके लिए सोमवार तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेंगी। सोमवार को फिर से एक बैठक रखी है। जिसमें इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
जिला स्तरीय कमेटी की बैठक वीरवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल स्थित सभागार में की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसकी अध्यक्षता की। जिसमें 2041 के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट रखा। इसमें मुख्य रूप से बिजली निगम, वन विभाग और सिंचाई विभाग अन्य विभागों के अधिकारियों से बात की। उनसे इसमें सुझाव भी मांगे। उपायुक्त ने कहा कि विभागाध्यक्ष ड्राफ्ट प्लान 2041 पर अपनी आपत्ति शीघ्र दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ सभी अधिकारियों को ड्राफ्ट प्लान 2041 के नक्शे भी दिए। उनको इसमें किसी प्रकार की कोई भी आपत्ति नजर आती है तो वह उसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव, एसडीएम मनदीप सिंह, ईओ देवेंद्र शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता किरण बहल, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, डीएसओ धुरेंद्र हुड्डा, डीएफओ विजय लक्ष्मी व आरओ भूपेंद्र चहल मौजूद रहे।