फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आफत की बारिश, बाजार समेत शहर में जलभराव

Fri, 05 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बारिश में सनौली रोड से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में वीरवार को तेज बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। तेज बारिश से शहर के बााजर और कई अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जैन मोहल्ले में एक मकान की चहारदीवारी गिर गई। मलबे के नीचे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही शहर में कई क्षेत्रों में मकानों की छत टपकने लगी है। इससे करंट आने का भी खतरा बढ़ गया है। वहीं शहर में सनौली रोड और अन्य स्थानों पर पानी जमा रहा। वहीं बाहरी क्षेत्र में करीब छह कॉलोनियों में पानी जमा है।
वीरवार को सुबह हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। सुबह आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दोपहर बाद एक साथ मौसम बदल गया। करीब दो बजे बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश चली। इसके चलते इंसार बाजार, असंध रोड किसान भवन के बाहर और सनौली रोड पर पानी जमा हो गया। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

छत टपकने से लोगों की बढ़ी चिंता
बारिश लगातार होने से मकानों की छत टपकने लगी है। ऐसे में लोगों को हादसा होने का डर सताने लगा है। दत्ता कॉलोनी के कुलदीप और विनोद ने बताया कि बारिश के चलते मकान की छत टपकने लगी है। अब कुछ देर बारिश होते ही मकान में रहने पर भी डर लगता है। अशोक विहार कॉलोनी के नूर हसन ने बताया कि उनके मकान व दुकान की दो दिन से छत टपक रही है।
विज्ञापन


यहां इतनी बारिश हुई

खंड बारिश (एमएम)
पानीपत 07
समालखा 05

इसराना 07
बापौली 05

मतलौडा 58

बारिश में सनौली रोड से गुजरते वाहन। संवाद

बारिश में सनौली रोड से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें