उरलाना कलां निवासी विवाहिता को ससुराल वालों से बंदूक दिखाकर धमकाया और दहेज नहीं लाने पर घर से निकाल दिया। विवाहिता गुरपिंदर कौर ने दहेज मांगनेे, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में पंजाब के पटियाला निवासी पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ मतलौडा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कर कराई है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि दिसबर 2019 में उसकी शादी गांव कत्लगढ़, जिला पटियाला पंजाब में रवींद्र के साथ हुई थी। परिजनों ने अपनी हैसियत से ज्यादा 25 लाख रुपये शादी में खर्च किए थे। जिसमें सात लाख रुपये कार, पांच लाख जेवरात, कपड़े, फर्नीचर और नकद रकम थी, लेकिन ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे और 20 लाख रुपये की मांग की। मायके वालो ने एक लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद भी उसे तंग किया जाने लगा। उसे दवाइयां देकर गर्भपात करवाया गया। पति का चालचलन भी गलत था। ससुराल वालों ने उसे मारपीट करके बंदूक दिखाकर उसे घर से निकाल दिया। रिस्तेदारों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़िता ने अपने पति रवींद्र, ससुर कृपाल सिंह, सास कुलिंद्र कौर, देवर पोपी सिंह, देवरानी प्रीतदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।