फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंटर चालक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास नगर निवासी विकास पुत्र सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएससी का छात्र है। रविवार को वह अपनी मां सरोज को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए सेक्टर 29 के लिए स्कूटी पर निकला था। वह स्कूटी चला रहा था, उसकी मां पीछे बैठी हुई थी। जब वह अनाज मंडी के पास पहुंचा तो एक केंटर चालक ने उसे टक्कर मार दी। मां को गंभीर चोटे लगी, उसने मां को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी कैंटर चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें