फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाऊपुर में एक विवाहिता ने बुधवार को घर में गले मे फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज मांगने व हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पानीपत के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर विवाहिता के मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता रणधीर सिह की शिकायत पर पति विकास, देवर मोहित व ससुर इंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रणधीर सिंह पुत्र मांगे राम निवासी अहिरका जिला जींद ने बताया कि उन्होंने लड़की सुमित्रा की शादी करीब साढे़ तीन साल पहले विकास पुत्र इंद्र वासी भाऊपुर जिला पानीपत के साथ की थी। बेटी सुमित्रा की दो बेटियां हैं। आरोप है कि शादी के करीब 6 महीने के बाद से उसकी बेटी को पति विकास, देवर मोहित, ससुर इंद्र परेशान करते आ रहे थे। बार-बार मारपीट कर दहेज की मांग करते थे। उन्होंने ससुराल वालों को बहुत समझाया, लेकिन वे नहीं माने और सुमित्रा को लगातार दहेज कम लाने के लिए परेशान करते रहे। बुधवार को करीब पौने छह बजे उसके दामाद विकास ने फोन कर बताया कि सुमित्रा ने फंदा लगा लिया है। सूचना पाकर वह अपने परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा तो सुमित्रा बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। आरोप है कि सुमित्रा को ससुराल पक्ष ने फंदा लगाकर मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें