फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व देवर पर कराया दहेज का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा क्षेत्र की महिला ने अपने पति और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का ये भी आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने का प्रयास किया और देवर ने छेड़छाड़ की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना मतलौडा क्षेत्र एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में प्रदीप निवासी नरवाना से हुई थी । शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे । उसके पिता ने अपनी बेटी घर बसाने के लिए बीच में कई बार दहेज लोभी लोगों की मांग पूरी की । परंतु उसके बाद भी वह लोग नहीं माने और एक दिन उसका गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया। उसके देवर ने उससे छेड़छाड़ की जब यह बात पति को बताई तो उसने भी देवर का साथ दिया । ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग होकर उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उसे घर ले आए और मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें