एक गांव निवासी एक महिला ने असंध नाका चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अज्ञात नबंर से एक व्यक्ति फोन कर रहा है। मना करने के बावजूद भी युवक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। उसके पास अश्लील फोटो व वीडियो भेज रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।