फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सांग महोत्सव में गोशाला के लिए 31.80 लाख रुपये का आया दान

विज्ञापन
आर्य कॉलेज में ए पर वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी विजयी चिन्ह बनाते हुए। - फोटो : विभाग
विज्ञापन
समालखा। छदिया गांव में आयोजित पांच दिवसीय सांग महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में 31.80 लाख रुपये का दान आया। गोशाला कमेटी के प्रधान सुरेंद्र वत्स और ग्राम पंचायत छदिया सरपंच रमेश ने सांग मंडली और कार्यक्रम में पहुंचे श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

अमीर सिंह मास्टर, राजेश ठेकेदार, रमेश फौजी, सुरेश, अशोक वत्स, सोहनलाल मास्टर, राजेश शर्मा पट्टीकल्याणा, पूर्व गोशाला प्रधान नकलीराम छौक्कर और मांगेराम कल्याणा का अतिथियों व कलाकारों का भव्य स्वागत किया। महोत्सव के अंतिम दिन रंगकर्मियों ने राजा नल दमयंती की कथा का मंचन किया।
महाभारत के वन पर्व में वर्णित इस अमर प्रेम कथा में निषाद राज नल और विदर्भ की राजकुमारी दमयंती के अटूट प्रेम, जुए में राज्य खोने, वनवास की पीड़ा और अंततः पुनर्मिलन की कहानी को दर्शाया गया, जिसे दर्शकों ने बड़े उत्साह के साथ सुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें