फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से घबराएं नहीं, मनोबल से करें तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना के कला शिक्षक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रदीप मलिक ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं सीबीएसई की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान कुछ विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं। इससे उनकी पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने मनोबल का प्रयोग करते हुए अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक आदर्श विद्यार्थी समय सारणी के अनुसार तैयार कर बेहतर परिणाम हासिल कर सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान लिखावट और प्रस्तुतीकरण का ध्यान रखना चाहिए, इससे उन्हें अधिक अंक मिल सकते हैं।
स्वमूल्यांकन है बेहद जरूरी
उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के साथ ही स्वमूल्यांकन पर ध्यान देना चाहिए। विषय की तैयारी का अंदाजा स्वमूल्यांकन से ही संभव है। इससे उजागर होने वाली कमियों को दूर करना चाहिए। अपनी क्षमता का पूर्ण प्रयोग करते हुए परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। एकांत में शांत मन से पढ़ना चाहिए। योग एवं प्राणायाम करते हुए आत्मबल को बढ़ाएं।
विज्ञापन

जितना अभ्यास होगा, उतना मनोबल बढ़ेगा
प्रदीप मलिक ने बताया कि जो विद्यार्थी परीक्षा के समय जितना अभ्यास करता है, उसका मनोबल उतना ही बढ़ता जाता है। वह परीक्षा के भय से मुक्त होकर अपने पाठ्यक्रम को दोहराए। जहां कठिनाई आती है तो अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेकर उसका समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें