फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेनें फुल निजी बसों में वसूला जा रहा दोगुना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने घर पूर्वांचल और बिहार जाने वाले प्रवासी रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उमड़ रहे हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो-रूम की स्थिति होने से यात्रियों को मजबूरन निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
इसका फायदा उठाते हुए निजी बस संचालक प्रवासियों से मनमाना और दोगुना तक किराया वसूल रहे हैं। इससे यात्री असमंजस में हैं
सामान्य दिनों में पानीपत से बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर व दरभंगा ) के लिए निजी बसों का औसतन किराया 1,200 से 1,500 रुपये के बीच रहता है। छठ पर्व के दौरान बढ़ी मांग का अनुचित लाभ उठाते हुए निजी बस संचालक यात्रियों से 2,500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये प्रति सीट तक वसूल रहे हैं। कई रूट पर तो यह किराया 3,500 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के सामान्य डिब्बे का 270 और स्लीपर श्रेणी का किराया 490 से 550 रुपये है। इसके मुकाबले निजी बसें पांच से छह गुना अधिक और अपने सामान्य किराये से दोगुना दाम वसूल रही हैं। बसों में निर्धारित सीटों से अधिक सवारियां बिठाई जा रही हैं, जिससे अनेक यात्रियों को गलियारे की फर्श पर बैठकर या घंटों खड़े होकर सफर पूरा करना पड़ रहा है। बसों में पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें