पानीपत। इस साल डेंगू के डंक का खतरा पिछले साल की अपेक्षा अधिक बना हुआ है। स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू व वायरल के रोगियों की भरमार है। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले एक माह में एक साल रोगी ठीक हुए हैँ जिनकी प्लेटलेट्स एक हजार व 1500 के बीच थी।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, डेढ़ में माह में जिला नागरिक अस्पताल में संदिग्ध डेंगू के 380 मरीज व 54 डेंगू के रोगी ठीक हुए हैं। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी 10 हजार पार पहुंच चुकी है। इनमें से लगभग 3500 प्रतिदिन बुखार के आ रहे हैं। मंगलवार को भी जिले में डेंगू के चार नए केस मिले हैं।
जौंधन कलां गांव में 16 साल के किशोर, विराट नगर में 40 साल के व्यक्ति, सेक्टर 18 में 44 साल के पुरुष व सेक्टर 11 में 50 साल के पुरुष की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी रोगियों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में अब डेंगू रोगियों की संख्या 270 हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा युवा डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। संवाद