फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएसए ने आश्रित पिता को दो लाख की दी मदद

Sat, 07 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बबैल निवासी रामफल को दो लाख रुपये की मदद की है। रामफल  अपने बेटे रामचंद्र की मौत के बाद उभर नहीं पा रहा था। रामफल ने मदद मिलने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के सचिव मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को बबैल  निवासी पीड़ित रामफल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से दो लाख रुपये का चेक आर्थिक सहायतार्थ दिया।

सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि फरवरी 2013 में पीड़ित रामफल के बेटे रामचंद्र की कुछ लड़को ने हत्या कर दी थी। उसको दिमागी तौर पर इतना बड़ा आघात लगा कि अपने परिवार को भी नहीं संभाल पाया। ऐसे में परिवार की अर्थिक स्थिति भी कमजोर होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें