फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम और उत्साह से मनाई गई दीपावली, दीपों से रोशन रहे घर, खूब जले पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपावली सोमवार को देश-प्रदेश सहित ऐतिहासिक व औद्योगिक नगरी पानीपत जिले में धूमधाम से मनाई गई। देश में कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से सारे त्योहार बड़े ही सादगी से मनाए गए थे, इसी के चलते इस बार लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दिवाली से कुछ दिन पहले ही बाजार सजे दिखने लगे थे और आज भी चारों ओर इमारतें और घर रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से रोशन दिखे।
विज्ञापन

दिवाली पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और अन्य तोहफे देकर शुभकामनाएं दी। बाजारों में भी पूरे दिन तक रोनक छाई रही। सुबह से शाम तक लोगों ने बाजारों में फूल, मालाएं, दीये सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। फिर शुभ मुहूर्त में घरों, मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की गई। लोगों ने पंचमेवा और फल, मोतीचूर के लड्डू अर्पित कर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा कर उनसे सुख-शांति और संपन्नता का आशीर्वाद मांगा गया। पूजन के उपरांत लाई, लावा, चिउरा, गट्टे तथा मिठाइयों का प्रसाद बांटा गया। इसके आतिशबाजी व एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सूर्यदेव के अस्त होते ही दीप और आकर्षक झालरों से शहर और गांव ऐसे रोशन हुआ कि मानो आसमान से तारे धरती पर उतर आए हों।
बॉक्स
इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने दी बधाइयां
दिवाली के अवसर पर लोगों ने दिन की शुरुआत इंटरनेट मीडिया पर अपने जानकारों को बधाइयां देने से की। फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित सभी इंटरनेट मीडिया पर दिवाली के मैसेज दिनभर चलते रहे। जो लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से नहीं मिल सके, उन्होंने फोन पर ही शुभकामनाएं दीं। वहीं इंटरनेट पर वीडियो और फोटो डालकर लोगों ने दिवाली का जश्न भी दिखाया।
विज्ञापन

बॉक्स
- खूब बिकीं फूल मालाएं और मिठाइयां
सोमवार को दिन चढ़ते ही शहर के बाजार लोगों के लिए सजकर तैयार थे। लोगों ने सुबह से ही मिठाई और पटाखों की दुकानों पर खरीदारी शुरू कर दी। मिठाइयों और सजावट के सामान खरीदने के लिए लोगों का विशेष रुझान दिखा। पूजा में फूलों का विशेष महत्व है। इसलिए दीपावली के दिन फूलों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें