फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अक्तूबर तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया, दाखिले का मौका.

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कॉलेजों और आईटीआई में मिशन एडमिशन के तहत आवेदन व दाखिला प्रकिया जारी है। जहां उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी कक्षाओं में दाखिले का विद्यार्थियों को एक ओर मौका देते हुए 29 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं, वहीं आईटीआई में सातवें चरण के तहत 29 अक्तूबर तक नए आवेदन किए जा सकते हैं। आईटीआई में 30 अक्तूबर तक दाखिला लिया जा सकेगा, वहीं यूूजी कक्षाओं में 31 अक्तूबर तक लिया जा सकेगा। दाखिले को लेकर आवेदकों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
- यूजी कक्षाओं में 31 तक होगा दाखिला
बता दें कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल ओपन किया हुआ है। विद्यार्थी अब कॉलेजों में यूजी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए 31 अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे। वहीं, यूजी प्रथम वर्ष में नए रजिस्ट्रेशन के लिए 19 से 29 अक्तूबर तक पोर्टल ओपन किया है। विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगे। वहीं, यूजी द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 19 से 31 अक्तूबर तक पोर्टल ओपन कर दाखिला लेने का मौका दिया है।
बॉक्स
- आईटीआई में 29 तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक जारी रहेगी। साथ ही नए आवेदकों के आवेदन मांगे गए हैं। नए आवेदक 19 से 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर ओपन काउंसलिंग के तहत चलने वाली दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। वहीं, सातवें चरण में 17 अक्तूबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई थी। आईटीआई में छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद करीब 20 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। जिला आईटीआई में 880 सीटों पर अब तक छह चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 750 सीटों पर दाखिले हुए हैं। 130 सीटें अभी भी रिक्त हैं। जिले की अन्य 12 राजकीय आईटीआई की बात करें तो वहां भी करीब 20 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
- पोर्टल खुलने से रिक्त सीटें भरने की उम्मीद
जिले के कॉलेजों में अभी स्नातक की पांच से दस प्रतिशत सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा खाली सीटें गांवों व कस्बों के महाविद्यालयों में हैं। ऐसे में कॉलेजों के अनुरोध पर विद्यार्थियों को विभाग ने दाखिले का एक मौका और दिया है। विभाग द्वारा पोर्टल खोले जाने पर कॉलेजों ने भी राहत की सांस ली है। दाखिले के लिए पोर्टल खुलने से रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है।
वर्जन-
- उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक ओर मौका दिया है। निदेशालय ने 19 से 29 अक्तूबर तक के लिए पोर्टल ओपन किया है। यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थी नए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 31 अक्तूबर तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला ले सकेंगे।
- डॉ. अजय गर्ग, प्राचार्य, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।
वर्जन-
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छह चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें रिक्त हैं। विभाग ने सातवें चरण की दाखिला प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 19 से 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चलेगी। रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी, जिसमें शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन शाम तक दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें