पानीपत। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ शुक्रवार से शुरू हागा। पहले दिन जिले में क्रिकेट खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट के ट्रायल के लिए बरसत रोड स्थित पीसीए एकेडमी को केंद्र बनाया गया है। जिले के क्रिकेट खिलाड़ी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की, जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाण पत्र या शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के आधार पर खिलाड़ियों का सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद उन्हें ट्रायल प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ये जानकारी जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने जरूरी हैं। क्रिकेट के जिला स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। संवाद