फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडी कॉलेज में आज होगा जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर एक नवंबर को हीरक जयंती पर एसडी पीजी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू होगा। इसमें हरियाणा की छह दशकों की विकास यात्रा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पानीपतवासी कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से लाइव जुड़ेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संदेश सुनेंगे। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसमें प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें