फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय शिविर, किसानों को मिली नई दिशा

Thu, 26 Mar 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्राकृतिक कृषि शिविर में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
सनौली। कृषि विज्ञान केंद्र उझा में जिला स्तर पर प्राकृतिक कृषि विषय पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड कृषि अधिकारी समालखा डॉ. नवीन लठवाल ने किया। शिविर में सहायक पौध संरक्षण अधिकारी राजेश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जबकि कृषि उपनिदेशक डॉ. प्रवीण गुलिया ने विभागीय योजनाओं और प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के डॉ. शैलेश और विषय विशेषज्ञ डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने भी उपयोगी जानकारी साझा की। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने किसानों से संवाद करते हुए उनकी कृषि संबंधी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए विभाग से सहयोग लेने का सुझाव दिया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार (विषय विशेषज्ञ), डॉ. सतीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें