फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल कंपनियां कर रही मनमानी: भुगतान के बाद भी नहीं दे रही पर्याप्त ईंधन, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आरोप

Wed, 25 Mar 2026 05:52 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

भुगतान पूरा करने के बाद भी कंपनियां पर्याप्त मात्रा में ईंधन सप्लाई नहीं कर रही हैं। परिणामस्वरूप कई पंप ड्राई हो गए हैं, जबकि बाकी पंपों पर केवल सीमित मात्रा में ही तेल उपलब्ध है।
विज्ञापन
संजीव चौधरी, पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने तेल कंपनियों पर भुगतान करने के बावजूद डीलरों को पूरा पेट्रोल-डीजल न देने का आरोप लगाया है। प्रदेश के कई पेट्रोल पंप या तो पूरी तरह सूख गए हैं या फिर सीमित सप्लाई पर ही चल रहे हैं। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कंपनियों के बिक्री अधिकारी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर असुविधा बढ़ेगी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


चौधरी ने बताया कि भुगतान पूरा करने के बाद भी कंपनियां पर्याप्त मात्रा में ईंधन सप्लाई नहीं कर रही हैं। परिणामस्वरूप कई पंप ड्राई हो गए हैं, जबकि बाकी पंपों पर केवल सीमित मात्रा में ही तेल उपलब्ध है। उन्होंने कहा यह जानबूझकर किया जा रहा है, क्योंकि बिक्री अधिकारी स्पष्ट रूप से उच्च अधिकारियों के निर्देश का हवाला दे रहे हैं। डीलर्स एसोसिएशन ने तेल कंपनियों से तुरंत पर्याप्त सप्लाई बहाल करने की मांग की है। अन्यथा आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। यह स्थिति खासकर दूरदराज के इलाकों और हाईवे पर पेट्रोल पंपों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। 

आम वाहन चालकों को ईंधन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने संबंधित मंत्रालय और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य हो सके और उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें