फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेसबॉल के अंडर-17 लड़कियों में फतेहाबाद ने जीता फाइनल मुकाबला

Fri, 17 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
छावनी के एसडी कॉलेज में बेसबाॅल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उप जिला - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एसडी कॉलेज में 58वीं राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेसबॉल आयुवर्ग-17 व 19 लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर आयुवर्ग-19 में फतेहाबाद व गुरुग्राम के बीच पहला सेमिफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें फतेहाबाद की टीम 10-2 से जीती। इसके बाद दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला हिसार व अंबाला के बीच हुआ। जिसमें हिसार टीम ने 11-1 से जीत दर्ज किया।
शाम को फाइनल मुकाबला फतेहाबाद व हिसार के बीच हुआ। इस फाइनल मुकाबले में फतेहाबाद ने 1-0 से जीत दर्ज की, जबकि द्वितीय स्थान पर हिसार की टीम रही। इसके साथ ही तृतीय स्थान के लिए गुरुग्राम व अंबाला के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें गुरुग्राम की टीम 11-1 से विजेता रही। गुरुग्राम ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंबाला की टीम चौथे नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय सेमीफाइनल मुकाबले की शुरूआत एसडी कॉलेज प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने करवाई। उन्होंने बच्चों से परिचय लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. नीतिन व सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश भी मौजूद रहे। इसके उपरांत शाम को प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक राणा व खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला टू मोनिका पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नगद राशि वितरित कर सम्मानित किया। अशोक राणा ने कहा कि यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में करवाया गया। इस मौके पर प्राचार्य नरेंद्र राणा, प्राचार्या नीरू गुप्ता, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अतिरिक्त कार्यभार अमरिंद्र सिंह, डीपीई मलकीत सिंह, गुरदेव सिंह, ओंकार चोपड़ा, विशाल सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें