फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला औषधि अधिकारी ने की मेडिकल स्टोर की जांच

Sat, 18 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मेडिकल हॉल में दवा की जांच करते डॉ. पवन कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। औषधि नियंत्रण विभाग ने कफ सिरप की जांच तेज कर दी है। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने शुक्रवार को समालखा रेलवे रोड स्थित एक मेडिकल हॉल की जांच की। वहीं विभाग अब तक कफ सिरप के 20 नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इनकी अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डाॅ. पवन कुमार ने शुक्रवार को समालखा रेलवे रोड सतगुरु मेडिकल हॉल की जांच की। हॉल में एच-वन रजिस्टर, सीसीटीवी और दवा के रिकॉर्ड की और कफ सिरप की जांच की। अधिकारियों ने तीन दिन पहले इसराना खंड के बलाना गांव दो मेडिकल स्टोर की जांच की थी। यहां दवा खरीद और बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था। ग्रामीणों ने भी इनकी शिकायत की थी। आरोप थे कि मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट आसानी से उपलब्ध होती हैं। विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इनका अब तक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कफ सिरप के नमूने लेने के लिए मेडिकल स्टोर की जांच की जा रही है। समालखा मेडिकल हॉल पर प्रत्येक व्यवस्था की जांच की। कफ सिरप के अब तक 20 नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. पवन कुमार, जिला औषधि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें