फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिव्यांग विद्यार्थियों को दें अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी

Sat, 18 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली में रिसोर्स सेंटर में दो दिवसीय खंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यापकों, दस दिव्यांग विद्यार्थियों के अभिभावकों, 14 विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों व पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा खत्री ने प्रतिभागियों से कहा कि वह समाज में दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिकारों और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों को अधिनियम 2016, प्रोफेशनल्स की भूमिका व समावेशी शिक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दें। इस मौके पर विनोद कुमार, अनिल कुमार, पूनम देवी, नीरज शर्मा, नवदीप और संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें