फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोरम पूरा न होने पर दूसरी बार टला जिला परिषद की अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा जिला परिषद में 12 पार्षदों का समर्थन होने के बाद भी अध्यक्ष के लिए चुनाव बैठक में 11 पार्षदों का कोरम पूरा नहीं कर पाई। इन 12 पार्षदों ने पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार की मौजूदगी में भाजपा की वार्ड-सात की पार्षद सुदेश रानी को अध्यक्ष के लिए समर्थन देने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को चुनाव बैठक में दो ही पार्षद सुदेश रानी के साथ दिखे। दो पार्षद बाद में पहुंचे। बैठक में पहुंचे नौ में से आठ पार्षदों ने ही हाजिरी लगाई। एक तिहाई बहुमत में 11 सदस्यों के हाजिर न होने पर चुनाव बैठक स्थगित कर दी गई। जिप अध्यक्ष का चुनाव 10 दिन में दूसरी बार टाला गया है।
जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में तय किया था। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण को चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया था।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे बैठक में भाजपा की सुदेश रानी पार्षद सुंदर छौक्कर और संदीप जागलान के साथ सभागार में पहुंचीं, इनके कुछ देर बाद निर्दलीय अनु दहिया मलिक, राजेश देहरा, उपाध्यक्ष आर्य सुरेश व पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा पहुंचीं, इनके बाद 11:42 बजे आकाश पोड़िया और रणदीप कवी पहुंचीं। प्रशासन के सामने आठ पार्षदों ने अपनी हाजिरी लगाई।
चुनाव अधिकारी ने कई बार आवाज लगाई। नॉर्म्स अनुसार सदस्यों की संख्या 11 नहीं होने पर चुनाव बैठक को स्थगित कर दिया गया। सुदेश रानी चुपके से बाहर निकल आईं। भाजपा की पूर्व अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि वह चुनाव बैठक में अकेली पहुंचीं थीं। चुनाव के लिए कोरम पूरा नहीं पाया तो वह अकेली ही वापस जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें