फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मजदूर संगठन सीटू का जिला सम्मेलन 28 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला, शहजादपुर। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू जिला कमेटी की स्थानीय बस स्टैंड पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान बाबू राम ने की, इसमें निर्णय लिया गया कि 28 सितंबर को सीटू का सांगठनिक सम्मेलन होगा। तैयारी के लिए पांच सदस्यों की संचालन कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें बाबू राम, शीतल, रमेश नन्हेड़ा, कुलदीप चौहान व सतीश सेठी शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला सचिव सतीश सेठी ने बताया कि सम्मेलन में सहयोगी संगठनों सर्व कर्मचारी संघ व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला नेतृत्व को भी आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में पिछले तीन सालों की सांगठनिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के साथ लेखा जोखा की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा अगले तीन साल के लिए सीटू की नई जिला कमेटी का गठन भी होगा। जिसमें 25 से 27 अक्तूबर तक करनाल में होने वाले राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि का चुनाव भी किया जाएगा। बैठक में बाबू राम, सर्वजीत कौर, रमेश नन्हेड़ा, ललिता खन्ना, राम चंद्र, शीतल, राजेंद्र, कविता शर्मा, सोनिया, रेणु बाला, सुरेंद्र कुमार, मोहन लाल, कुलदीप चौहान, सतपाल राणा, बरखा राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें