फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीवर डालने के काम पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
असंध रोड पुल के नीचे दुकानदारों से बात करती मेयर कोमल सैनी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। मेयर कोमल सैनी ने बुधवार को पार्षद अनिल मदान और नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर वार्ड-23 की पांच कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उनको असंध रोड पर दुकानदारों ने पहले सड़क निर्माण और अब सीवर डालने के काम पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने एक तरफ की सड़क बना दी। अब दूसरी तरफ पानी जमा हो रहा है, इसके साथ नई बनाई सड़क पर भी दस दिन बाद सीवर डालना शुरू कर दिया। लेबर कॉलोनी व नारायण सिंह पार्क के लोगों ने पानी निकासी की समस्या को गंभीर बताया। मेयर ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिए।
मेयर कोमल सैनी ने बुधवार को सुबह 11 से दो बजे तक वार्ड-23 का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे रोड से गीता मंदिर रोड का निरीक्षण किया। यहां नई सड़क बनाई गई थी, इसके साथ नाले जाम पड़े थे। दुकानदारों ने इनको साफ करने की मांग की। वे गीता कॉलोनी से होते हुए असंध रोड पुल के नीचे पहुंची। यहां दुकानदारों ने सामान्य स्थिति की सड़क काे उखाड़कर दोबारा बनाने और अब फिर सीवर डालने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार का पैसा मनमर्जी से बर्बाद करने में लगे हुए हैं। मेयर इससे दूसरे हिस्से पर पहुंची तो वहां भी दुकानदारों ने नाराजगी जताई। कृष्ण और रमेश ने बताया कि निगम अधिकारियों ने एक तरफ सड़क बना दी। अब उनकी दुकानों के बाहर पानी जमा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें