फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पीलिया की रस्म में डीजे बजाने को लेकर विवाद, मारपीट में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल बाद बच्चे के जन्म पर आयोजित कार्यक्रम में मायका और ससुराल पक्ष के लोग भिड़े, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। गढ़ सरनाई गांव में बच्चे के जन्म की खुशी में आयोजित पीलिया (कुकुआ या छठी) की रस्म के दौरान डीजे बजाने को लेकर मायका और ससुराल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें मायका पक्ष के सात लोग घायल हो गए। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
करनाल के पुंडरक गांव निवासी अजय ने बताया कि उसकी बहन अन्नू की शादी गढ़ सरनाई गांव के शमशेर के साथ हुई है। नौ साल बाद उनके घर बच्चे का जन्म हुआ है। इसी खुशी में आयोजित पीलिया की रस्म में शामिल होने के लिए वह परिजनों और रिश्तेदारों के साथ आया था।
विज्ञापन

वह अपने साथ डीजे लेकर आया था, जबकि ससुराल पक्ष ने भी पहले से डीजे बुक कर रखा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अजय का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उनका दूसरे गांव तक पीछा किया।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि गढ़ सरनाई गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां उनके बीच आपसी सहमति हो गई। उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें