फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पालिका बाजार में पार्किंग ठेके पर विवाद, व्यापारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों तरफ शुल्क वसूलने पर भड़के दुकानदार, ठेके का पत्र दिखाने की मांग विधायक प्रमोद विज से मिले व्यापारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर के पालिका बाजार में पार्किंग के नए ठेके को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की ओर से पूरे परिसर का ठेका दिए जाने का दावा करते हुए ठेकेदार ने बाजार के दोनों तरफ पार्किंग शुल्क वसूलना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदारों और वाहन चालकों ने विरोध जताया। व्यापारियों ने ठेकेदार से नगर निगम का आधिकारिक पत्र दिखाने की मांग की।

विरोध की सूचना पर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा भी दुकानदारों के समर्थन में पालिका बाजार पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि दोनों तरफ पार्किंग शुल्क वसूलने से दुकानदारों और ग्राहकों की परेशानी बढ़ेगी। वहीं, ठेकेदार का कहना था कि उसे पूरे परिसर की पार्किंग का ठेका मिला है। उसने दोपहर बाद निगम का पत्र उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से मिले व्यापारी, मंगलवार को मेयर से करेंगे मुलाकात

संयक्त आयुक्त मनी त्यागी के अनुसार, यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए पूरे परिसर का ठेका दिया गया है। पहले केवल निगम कार्यालय की तरफ पार्किंग शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब दूसरी तरफ की पार्किंग भी ठेके के दायरे में शामिल है। दूसरी ओर व्यापारी निगम की इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने शाम को शहरी विधायक प्रमोद विज से मुलाकात कर समस्या बताई। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि मंगलवार को वे मेयर कोमल सैनी से मिलकर पार्किंग व्यवस्था को वापस लेने या उसमें संशोधन करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें