माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सास-बहू के बीच छोटी-छोटी बातों पर शुरू हुई तकरार अदालत तक पहुंच गई है। महिला ने पति से अलग होने के लिए तलाक की याचिका दाखिल की। उनका कहना है कि सास को पसंद नहीं है कि वह अपने पति से बात करे। अदालत ने इस मामले को संरक्षण अधिकारी के पास काउंसिलिंग के लिए भेजा है।
कुछ दिन पहले पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अदालत में पति से तलाक के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। अदालत ने यह मामला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता के पास भेज दिया। उन्होंने महिला को कार्यालय पर बुलाकर काउंसिलिंग की। महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी। अब बीमारी के कारण उसके दांत भी टूट गए हैं। उसकी सास को यह पसंद नहीं है कि वह अपने पति से बात करे। वहीं पति ने भी पत्नी पर उसके मायके में बात करने से रोक लगा दी। जिस कारण उनके बीच तनाव लगातार बढ़ता गया। संरक्षण अधिकारी ने दोनाें पक्षों की काउंसिलिंग की है। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि किसी तरह से दोनों के बीच सहमति बन जाए।