खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा का स्वागत करते फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस
पानीपत। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत जयपाल सरोहा के साथ उनके कार्यालय में समस्याओं व परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कैसे करवाई जाए, इस विषय पर अपने उपयोगी सुझाव और अनुभव एसोसिएशन के सदस्यों के साथ साझा किए।
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महिपाल सूबेदार ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से निजी विद्यालयों में आ रही विभिन्न समस्याओं से खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया तथा इन विषयों पर अपने विचार भी रखे गए, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष महिपाल सूबेदार प्रताप, उप प्रधान अवनीश ठाकुर, संगठन के सचिव राजेश बत्रा, बलबीर भोकर, सतीश बराड़ा, प्रवीण कुमार व बिजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।